Top News

कई वर्षों बाद भी धनगामा में नहीं हुआ पुल का निर्माण

 


 मो० मुस्तकीम/ कदवा

कदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनगामा पंचायत में सनौली को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर स्थित तिलजी घाट में कई वर्षों बाद भी ना तो सड़क का निर्माण हो सका है और ना ही पुल का निर्माण हो पाया हैं। जिससे बारिश होने के बाद जैसे ही घाट के जलस्तर में वृद्धि होती है


आवागमन में काफी परेशानी होती हैं। अब ऐसे में लगातार बारिश होने के बाद जल स्तर में वृद्धि हो गई है और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं कोई दुर्घटना ना घट जाए। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द स्थानीय जनप्रतिनिधियों से नांव देने का मांग किया हैं

साथ ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द यहां पुल का निर्माण कार्य कराया जाए जिससे हर वर्ष यहां के स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post