फलका से आरफीन बाहर की रिपोर्ट
कटिहार:थाना क्षेत्र के फलका बस्ती में मंगलवार की देर रात जब ठंड के कारण घरों में लोग दुबते हुए थे। अज्ञात चोरों ने एक कॉस्मेटिक दुकान में वेंटिलेटर से प्रवेश कर हजारों के सामान की चोरी कर पिछला दरवाजा खोल कर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार मुनाजिर ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष उमेश पासवान घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से मुआयना किये व पीड़ित दुकानदार से जरूरी पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट चुके थे
वहीं पीड़ित दुकानदार ने बताया कि अधिक ठंड रहने के कारण मंगलवार की शाम करीब 8:00 बजे ही आवास चला गया। सुबह जब दुकान का शटर खोला तो दुकान के अंदर सामान तितर-बितर पाया। दुकानदार ने कहा कि अज्ञात चोरों ने वेंटिलेटर से घुसकर दुकान से जितने भी कीमती सामान थे सब चोर चोरी कर पिछले दरवाजे से किवार खोल कर फरार हो गया। बकौल दुकान से लगभग 25000 के सामानों की चोरी हुई है।
Post a Comment