Top News

शाकाहारी पति को पत्नी ने खिला दिया अंडा मामला पहुँचा एसपी के पास



पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

कहते है शादी से पहले सभी गुण मिला  लेना चाहिए तब जाँच परखकर शादी करनी चाहिए। मगर गुलाबबाग में एक शादी का दुखद अंत सिर्फ इसलिए होने जा रहा है क्योंकि पति शाकाहारी है और पत्नी मांसाहारी है। पत्नी द्वारा चोरी छुपे पति को अंडा खिला दिया जिसके विवाद में जमकर झगड़ा हुआ और मामला पूर्णिया एसपी तक जा पहुँचा।


पूर्णिया एसपी द्वारा मामले को देखते हुए इसे सुलझाने के लिए पुलिस परिवार परामर्श केंद्र के पास भेजा। जहाँ केंद्र ने पति पत्नी दोनों को नोटिस कर बुलाया। 

केंद्र में पत्नी ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं पति ने मारपीट की बात को स्वीकार किया और मारपीट की वजह भी बताई। पति ने बताया कि वह वैष्णव है और आजतक मांस मछली नहीं खाया। वही उसकी पत्नी मांस मछली खाने का दबाब बनाती है। पति ने बताया कि एकबार धोखे से अंडा भी खिला दिया जिस वजह से गुस्से में उसे मारा था। उसके बाद यह घर छोड़कर मैके चली गई थी। वहीं पति ने बताया कि वह माँ बाप का इकलौता बेटा है। वह काम पर चले जाता है तो उसकी बूढ़ी माँ अकेले रहती है। मेरी पत्नी मेरी माँ की बिल्कुल सेवा नहीं करती है।


वहीं जब केंद्र ने पति को समझाया तो पति ने गुस्सा थूक दिया और कहा कि अंडा खिलाने पर माफ कर देता हूँ मगर अब किसी तरह का मांसाहारी भोजन खाने का दबाब नहीं डाले। मगर पत्नी की जिद थी कि जबतक पति मांसाहारी नहीं होता तब तक उसके घर नहीं जाएगी, क्योंकि बाद में भी खाने पीने को लेकर झगड़ा होगा।


केंद्र द्वारा दोनो पति पत्नी को लाख समझाया गया मगर दोनो टस से मस नहीं हुए एक शाकाहारी होने तो दूसरा मांसाहारी होने की जिद पर अड़ा रहा। तब केंद्र ने दोनों को न्यायालय के शरण मे जाने की सलाह दी।


केंद्र के सदस्य दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि 2021 में कोरोना संक्रमण के बाबजूद 1022 पति पत्नी, बाप बेटे, घरलू हिंसा के आये। जिसमे 475 मामले का निष्पादन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post