Top News

रेलवे ने चलाया मास्क जागरूकता अभियान



गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

 गया रेलवे स्टेशन परिसर में कोविड से संबंधित जागरूकता अभियान निरीक्षक प्रभारी गया  के नेतृत्व में ,अन्य अधिकारी एवं स्टाफ साथ जीआरपी एवं चाइल्डलाइन गया के स्टाफ ,अ. आ. शाखा गया द्वारा कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया


, जिसके तहत यात्रियों को बताया गया कि कोविड प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेंस  का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग करना सुनिश्चित करें तथा मध्य ओवर ब्रिज एवं मेन गेट पर हो रहे कोविड चेक तथा कोविड वैक्सीनेशन का लाभ उठाते हुए हुए कोविड के फैलाव को रोकने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, साथ ही पीए गया से समन्वय करते हुए गया रेलवे स्टेशन पर लगातार यात्रियों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने हेतु अनाउंसमेंट किया जाना सुनिश्चित किया गया,

उक्त अभियान के दौरान गया रेलवे स्टेशन पर मौजूद  यात्रियो ,सफाई कर्मचारी ,आटो ड्राइवर तथा टैक्सी ड्राइवरो के मध्य   जागरूकता अभियान चलाया गया तथा रे सु ब की तरफ से जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं था उनको मास्क भी वितरित किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post