गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
उपनिरीक्षक पूनम कुमारी साथ स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया, वगेश्वरी गुमटी रेल फाटक से गस्त करते हुए गया रेलवे स्टेशन की तरफ आने के दौरान अपलाइन से गाड़ी संख्या 13305 धनबाद डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस के धीमी गति से गया स्टेशन की ओर आने के क्रम में अपलाइन किलोमीटर संख्या-468/19-468/21पर उक्त गाड़ी के एक कोच से जो गाड़ी के पीछे की ओर था ,जिसमे से दो अदद सफेद रंग का व एक अदद पीले रंग का बोरा गिरते हुए देखा गया, गाड़ी के गुजर जाने के पश्चात गिरे हुए बोरा के पास जाकर जांच करने पर उक्त बोरा मे से कुल 55 लीटर देसी शराब बरामद हुआ,
जिसे लावारिस अवस्था में उपस्थित गवाहों के समक्ष जब्ती सूची बनाकर उक्त शराब को उसी अवस्था में जप्त किया गया, वहां पर कोई भी स्वतंत्र गवाह नहीं मिला।
,उक्त जप्त देसी शराब को बरामद कर अग्रिम करवाई वास्ते जीआरपी थाना गया को सुपुर्द किया गया जहां पर मुकदमा संख्या-30/22 दिनांक-20/01/22,U/S-30(a) बिहार मध्य उत्पादन निषेध अधिनियम कायम किया गया ,बरामद व उक्त देशी शराब का अनुमानित मूल्य पाया गया 3300/- पाया गया |
Post a Comment