Top News

प्रखंड मुख्यालय परिसर में चार सूत्री मांगो को लेकर दिया धरना

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में यूरिया समेत अन्य रसायनिक खाद की भारी किल्लत को लेकर सोमवार को दर्जनो किसानो ने ब्लाॅक परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। किसानो ने खाद की भारी किल्लत सहित चार सूत्री मांगो के समर्थन में धरना दिया है। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे बीएओ प्रभूनाथ मांझी को धरनार्थी किसानो ने मांग पत्र सौंपा। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनो महिला और पुरूष किसानो ने खाद की किल्लत के खिलाप सरकार विरोधी नारे लगाए


एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जोड़गामा के पूर्व मुखिया सह किसान मिथिलेश कुमार आर्य और पूर्व पंसस दिलीप कुमार राय ने की। इस दौरान किसान नेता ब्रजेश यादव, सजीव कुमार ने कहा कि भीषण ठंड और कोहरे में 4-5 घंटा तक किसान खाद की दुकान पर लाइन में खड़ा रहता है। फिर भी बिना यूरिया लिए घर वापस जाना पड़ता है। समय पर खाद उपलब्ध नही होने से फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है। संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया मिथिलेश कुमार आर्य ने कहा कि आज किसानों को खाद की जरूरत है। लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही है। अगर किसानों को खाद-बीज नहीं मिलता है तो खेती कैसे होगी। खेती नहीं हुई तो अनाज नहीं होगा

और फिर हम लोग खाएंगे क्या। इस लिए यह लड़ाई किसान की लड़ाई है। मौके पर अजीत कुमार, संजीत कुमार, राजेश कुमार, दिनकर कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक आनंद, सियाराम मंडल, धीरेंद्र प्रसाद यादव, जयनारायण मंडल, बेचन दास, जागेश्वर ऋषिदेव, रंजीत कुमार, प्रभात कुमार, उषा देवी, रंजू देवी, संगीता देवी, रीमा देवी, चंदा देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, रीना देवी, संजन देवी, आशा देवी, सुदामा देवी, अंजन देवी, सुलिया देवी, सावित्री देवी, रंजन देवी सहित दर्जनो किसान मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post