Top News

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एनसीसी ने चलाया जागरूकता अभियान

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णिया: एन.सी.सी. निदेशालय बिहार एवं झारखण्ड, परिवहन विभाग तथा एन०सी०सी उड़ान के संयुक्त तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।इस कार्यक्रम के तहत 35 बिहार बटालियन एन सी सी ने 4 जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया,जिसमे कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णियां जिला शामिल है। पूर्णियां जिला में 35 बिहार बटालियन एन.सी.सी. पूर्णियां ने पंचमुखी हनुमान मंदिर लाइन बाजार के समीप जागरूकता अभियान चलाया गया । 35 बिहार बटालियन एन.सी.सी के समादेशी पदाधिकारी कर्नल के. एस. ऐ.खादर लोगों को जागरूक करते हुए, बताया की सरकार सड़क सुरक्षा और कोविड को लेकर पूरी तरह से जागरूक है, और आम जनता को भी जागरूक करने के लिए बचनबद्ध है


 इसके तहत सरकार कई तरह की जागरूकता अभियान चला रही है। फिर भी लोगों में जागरूकता की कमी है, इसलिए एन सी सी कैडेटों को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,ताकि आम जनता जागरूक हो सके, और अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर सकें।, मौके पर उपस्थित नायब सूबेदार निषाद मोहम्मद,और हवलदार राकेश कुमार कैडेटों द्वारा सड़क पर चल रही गाड़ियों को रोक-रोक कर लोगो को जागरूक करते हुए हेलमेट,और सीट बेल्ट लगाने की आग्रह किया,एवम साथ ही यह भी बताया की जीवन आपकी है और इसे सुरक्षित रखना भी आपका ही कर्तव्य है। इसलिए सुरक्षित रहे हेलमेट और सीट बेल्ट के साथ मास्क भी पहने 


एन सी सी कैडेटो ने साइकिल पर लाइट रिफलेक्टर स्टीकर लगा कर लोगो को जागरूक किया, ताकि रात्रि में दूर से आ रही गाड़ियों की रौशनी से पता चल सके की आगे साइकिल जा रही है, और गाड़ी वाले सावधान होकर गाड़ी चलाए।इस अवसर पर 35 बिहार के प्रशासनिक पदाधिकारी ले. कर्नल मनीष वर्मा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post