Top News

गया पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया खुलासा।संचालक समेत 15 लोग गिरफ्तार



गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

 गया पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमें शामिल 15 लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया गया है। जानकारी हो कि 18 जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोधगया थाना क्षेत्र के महिमा गेस्ट हाउस के बगल वाले भवन में कोलकाता सोनागाछी क्षेत्र से लाई गई दो युवतियां को वेश्यावृति कराने के लिए लाया गया है।


जिसमें फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी चिकु पाण्डेय उर्फ चिकु कुमार उर्फ चिकु बाबा उर्फ विषाल कुमार को 2 दिन पहले ही दबोचा गया था।उसके साथ ही होटल के मैनेजर को भी पकड़ा गया था। पकड़े गए मैनेजर के निशानदेही पर छापेमारी की गई जिसमें एक-एक करके 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गया एसएसपी आदित्य कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कोलकाता सोनागाछी से इन लड़कियों को प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर बोधगया में लाकर सेक्स रैकेट चलाया जाता था।सेक्स रैकेट का मुख्य सरगना ग्राम बेलागंज के रहने वाला मुकेश कुमार उर्फ सुरेश ठाकुर और उसके एक साथी शिवशंकर कुमार है। 

सुरेश ठाकुर उर्फ मुकेश से पूछताछ करने पर उसने घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है ।और उसके उपर पहले से भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज है।  मुकेश ने यह भी बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिए सभी को पहले लड़कियों के फोटो और रेट उपलब्ध कराता है और फिर सौदा फाईनल होने पर लड़कियां उपलब्ध कराता था। पूछताछ में सुरेश ठाकुर उर्फ मुकेश ने बताया है कि आज भी उसके कुछ ग्राहक आने वाले हैं। जिनसे पहले बात हो चुकी है और उनके लिए उसने कुछ और लड़कियों का इंतजाम किया है। इसके उपरात मुकेश को लेकर बोधगया पुलिस की टीम उसी गेस्ट हाउस के बगल में छिपकर इतजार करने लगी। जिसके बाद मुकेश के कुल 13 ग्राहक आते गए और पुलिस के बिछाए जाल में फंसते चले गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post