Top News

प्रमंडलीय आयुक्त ने समाज सुधार यात्रा एवं स्वास्थ्य संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक की

अररिया से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

अररिया: आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया श्री राहुल रंजन महिवाल की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री का समाज सुधार यात्रा एवं स्वास्थ्य संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित परमान सभाकक्ष में आहूत की गई। उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त, अररिया द्वारा पीपीटी के माध्यम से मद्य निषेध विभाग विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु की गई कार्रवाई, गृह विभाग से संबंधित प्रतिवेदन की स्थिति, सतत जीविकोपार्जन की स्थिति, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की स्थिति, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नली योजना की स्थिति, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-2 की स्थिति, धान अधिप्राप्ति की स्थिति एवं स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों से अवगत कराया गया


 मध निषेध की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 1.04.2016 से अब तक कुल 7669 अभियोग दर्ज किए गए हैं। कुल जब्त शराब के विरुद्ध पुलिस पक्ष द्वारा 237076.74 (92 प्रतिशत) तथा उत्पाद पक्ष 32331.615 (99 प्रतिशत) विनष्टीकरण किया गया है। गृह विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि थाना/अनुमंडल/ जिला स्तर पर 01 जुलाई 31 दिसंबर 2021 तक कुल 499 भूमि विवाद सुलझाए गए हैं। सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत 3008 लक्षित परिवारों को जीविकोपार्जन अंतराल राशि प्रदान की गई है। ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत कुल 2972 वार्ड में कार्य पूर्ण हो करा लिया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नली योजना के तहत जिले के कुल 2887 शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान टू के तहत व्यक्तिगत शौचालय से आच्छादित परिवारों की कुल संख्या 407125 है। धान अधिप्राप्ति वर्ष 2021-22 में अधिप्राप्ति का कुल लक्ष्य (मेट्रिक टन) 89000 के विरुद्ध अद्यतन खरीद की गई धान की मात्रा (मेट्रिक टन) 69453.43 है


 स्वास्थ्य की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 15 से 18 साल के टीकाकरण में जिले की उपलब्धि लगभग 34.5 के करीब है। वहीं प्रथम डोज के मामले में 75.00 फिसदी और दूसरे डोज के मामले में उपलब्धि 84.4 फीसदी के लगभग है। सतत जीविकोपार्जन के संबंध में डीपीएम जीविका द्वारा बताया गया कि अप्रैल माह से टाडी से मीरा का कार्य अप्रैल माह 22 तक प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिससे काफी लोगों को फायदा मिलेगा। इस प्रकार प्रगति संतोषजनक पाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त महोदय द्वारा शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से तथा जप्त किए गए शराब के विंष्टिकरण एवं जप्त वाहन के नीलामी की प्रक्रिया में नियमानुसार तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारियों को समाज में सुधार लाने के लिए बाल विवाह दहेज प्रथा के बारे में लोगों को जागरूक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक करने का निर्देश दिया गया


जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विकास मित्र द्वारा बाल विवाह और दहेज प्रथा के बारे में लोगों को जागरूक करें साथ ही साथ आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को भी इसके बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला भू अर्जन पदाधिकारी ,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,अपर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया ,जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी जिला, सहकारिता पदाधिकारी ,कार्यपालक अभियंता पी एच ई डी, डीपीएम स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post