Top News

उपमुख्यमंत्री से मिले मेयर व उप मेयर मांगा गया ज़िले में विकास कि कार्य में साथ

 


गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

 गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने पटना स्थित उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तार किशोर प्रसाद से संयुक्त रुप से मुलाकात की। उस दौरान उन्होंने गया शहर की चहुमुखी विकास हेतु जिसमें रोड-नाली-गली, घाट, तालाब, पार्क मनसरवा नाला एवं फल्गु नदी में गिर रहे नालों के संबंध में तथा बड़े बड़े नालों के संबंध में एवं अन्य कई बड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से बातचीत हुई। उपमुख्यमंत्री श्री प्रसाद जी ने इस संबंध में संज्ञान में लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। 


डिप्टी मेयर श्री श्रीवास्तव ने बताया कि गया शहर के अगले नव वर्ष में बहुत कुछ सुंदर कार्य दिखेगा नगर निगम को राशि के अभाव के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य धीमी गति से चल रही थी और अस्थाई कर्मियों एवं पेंशन धारियों को नियमित भुगतान करने में भी कठिनाई हो रहा था। इस संबंध में मंत्री जी से मिलकर संबंधित कार्यो पर संज्ञान लिया। साधुवाद और आभार प्रकट करना चाहता हूं कि उन्होंने हर प्रकार से गया नगर निगम के लिए हर संभव सहायता हेतु प्रयास त्वरित कार्य किया। 



उन्होंने बताया कि हम लोगों का पटना आना अत्यंत सार्थक हुआ है कि नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिवालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत वर्ष के पंचम वित्त का राशि का अंतिम किस्त का भी क्लीयरेंस मिल गया है तथा छठे वित्त आयोग का प्रथम किस की राशि भी निगम में अगले 1 सप्ताह के अंदर प्राप्त रहेगा और साथ ही साथ 15 वे वित्त की राशि भी जल्द से जल्द प्राप्त होगा। उक्त सभी राशि से एवं फरवरी तक प्राप्त होने वाले दूसरे किस्त के राशि से शहर का चौमुखी विकास अति शीघ्र होगा और कई नई योजनाएं शुरू होने से शहर और सुंदर एवं स्वच्छ हरा भरा दिखेगा। हम लोगों के साथ नगर आयुक्त सावन कुमार, विजय कुमार लाल  कार्यपालक अभियंता भी बैठक में साथ साथ सम्मिलित हुए। यह भी जानकर सम्मानित लोगों को खुशी होगी कि गया के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने हेतु नमामि गंगे योजना में सम्मिलित किया गया है और जल्द ही डीपीआर बनाकर कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post