भवानीपुर से बमबम यादव की रिपोर्ट
पूर्णियां : धमदाहा के पूर्व विधायक श्री सूर्यनारायण सिंह यादव के द्वारा रामलाल महाविद्यालय के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामलाल सिंह यादव की 26 वां पुण्यतिथि पर याद किया । इस मौके पर कॉलेज के छात्र एवं शिक्षकगण राम बाबू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया एवं इस बीच कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं नम आंखों से राम बाबू को नमन किया । धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सूर्यनारायण ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अलख जगाने वाले स्वर्गीय राम बाबू को कभी भुलाया ही नहीं जा सकता , देहाती क्षेत्र में महाविद्यालय खोलकर गरीबों का मसीहा बन गई
स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामलाल सिंह यादव का जन्म 1887 ई, में हुवा था एवं राम बाबू एक कर्मठ एवं राष्ट्रवादी चिंतक के स्तंभ गरीबों के मसीह के रूप में उनका व्यक्तित्व विकसित हुआ । वे राम बिहारी मंडल मधेपुरा के व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित थे , एवं अपना आदर्श श्री सुभाष चंद बोस को मानते थे । 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में धमदाहा क्षेत्र में अग्रणी थाना को आग के हवाले करने के कारण इन्हें पूर्णिया मंडल कारागृह में आठ माह गुजारना परा । अपने तीन पुत्र क्रमशः भवानीपुर पूरब पंचायत पूर्व मुखिया स्वर्गीय रुद्रनारायण सिंह यादव , पूर्व विधायक धमदाहा सूर्यनारायण सिंह यादव , डॉक्टर शिवनारायण सिंह यादब को छोड़ इस महान सेनानी का निधन 28 दिसंबर 1995 को हुआ था
इस मौके पर प्रयोगशाला प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा कि रामलाल सिंह यादव ने अत्यंत पिछड़ा एवं आदिवासी बहुल्य ग्रामीण क्षेत्र के इलाके के छात्र एवं छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल हो इस उद्देश्य से 17 एकर जमीन कॉलेज को दिया इस अवसर पर ,प्रयोगशाला प्रभारी संजय कुमार यादव, पूर्व लाइब्रेरी सुधीर यादव, प्रधानलिपिक अरविंद यादव, मुकेश यादव, अरुण सिंह , अशोक मंडल , प्रो. डॉ घनश्याम यादव , गुरुनारायण यादव , विकास यादव , कैशियर सुभाष यादव, नेपाल ठाकुर , छात्राओं में मन्नू यादव, चंपालाल यादव, जाप के छात्र नेता संजीव कुमार छैला यादव , वंदना यादव, राजनंदनी , स्वेता कुमारी , नेहा कुमारी , पल्लवी कुमारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।
Post a Comment