Top News

नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई शपथ कई निर्विरोध

आलोक प्रकाश भारती की रिपोर्ट 

पूर्णियाँ: बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत नव निर्वाचित पंचायत एवं ग्राम कचहरी के जनप्रतिनिधियों के शपथग्रहण के दूसरे दिन मंगलवार को निपनिया, गौरीपुर, सुखसेना पूरब, सुखसेना पश्चिम और बड़हरा पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य तथा पंच को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अश्विनी कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया गया। शपथग्रहण के बाद उक्त पंचायत के उपमुखिया तथा उपसरपंच के चुनाव में सुखसेना पूरब के उपमुखिया तथा गौरीपुर के उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव निर्विरोध हुआ। शेष पंचायतों में मतदान करवा कर उपमुखिया तथा उपसरपंच का निर्वाचन किया गया


गौरीपुर  पंचायत से उपमुखिया के रूप में कंचन देवी तथा उपसरपंच के रूप में धीरज कुमार,निपनिया  पंचायत से उपमुखिया के रूप में गीता देवी व उपसरपंच के रूप में अभय कुमार सिंह ,बड़हरा पंचायत से उपमुखिया पद के लिए रामप्यारी देवी और उपसरपंच के लिए मो0 तय्यब तथा 


,सुखसेना पूर्व पंचायत से उपमुखिया के रूप में अंजुला हांसदा  तो वही उपसरपंच के रूप में सुनीता देवी ,सुखसेना पश्चिम पंचायत से उपमुखिया पद पर प्रमिला देवी  तो वही उप सरपंच पद पर मिक्की देवी को निर्वाचित किया गया। शपथ लेने वालों में सुखसेना पूरब के मुखिया सरिता देवी तथा सरपंच बीरबल सोरेन, सुखसेना पश्चिम के मुखिया जीवन कुमार झा तथा सरपंच विनोदानंद झा उर्फ घटक झा, बड़हरा के मुखिया सुनीति रंजन तथा सरपंच बेबी राज , गौरीपुर के मुखिया नीलम देवी तथा सरपंच रविन्द्र कुमार पासवान,निपनिया के मुखिया छोटू कुमार तथा सरपंच सुरेंद्र कुमार सहित उक्त पांचों पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं पंच शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post