अररिया से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
अररिया: जीविका समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने की दिशा में मंगलवार को अररिया कॉलेज अररिया के प्रांगण में जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा समूह के सदस्यों को वित्तीय समावेशन के तहत का चेक वितरण किया गया। इस दौरान विभिन्न बैंक द्वारा जीविका दीदियों के बीच 30 करोड़ का ऋण वितरण किया गया
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका समूह से महिलाएं आर्थिक रूप से सबल बन रही हैं। इसके लिए बैंकों ने भी अनवरत प्रयास जारी रखा है। जीविका क्रेडिट कैंप में जिले के 1705 जीविका संपोषित स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों के माध्यम से वित्तीय समावेशन का लाभ दिया गया है। मौके पर संबंधित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में दीपिका दीदी उपस्थित थी।
Post a Comment