Top News

गाड़ी का शीशा तोड़ उच्चको ने चुराए 4 लाख

पूर्णिया से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णियां : शहर के सहायक थाना क्षेत्र के अंबेडकर मार्केट के समीप उचक्कों ने स्करपीओ का शीशा तोड़कर 4 लाख की चोरी कर ली। बताया जाता है कि उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान नामक एनजीओ का कर्मचारी राजीव कुमार शहर के कालीबाड़ी स्थित यूनियन बैंक से 4 लाख निकासी कर जेल चौक पहुँचा। वहाँ पैसे को एनजीओ संचालक रविंद्र कुमार के हवाले कर दिया


रविंद कुमार पैसे स्करपीओ में रखकर अम्बेडकर मार्किट के समीप पहुँचा और खरीदारी करने अंदर गया। वही कुछ देर बाद वापस आने पर गाड़ी का शीशा पीछे टूटा हुआ पाया। वही शक होने पर अंदर पैसे पर नजर डाला तो वह भी गायब था

अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर बैंक से ही दोनों का पीछा कर रहे होंगे जिसे 4 लाख निकासी की जानकारी थी। पीड़ित ने इसकी सूचना सहायक थाना पुलिस को दी जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरा से चोर की पहँचान की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post