Top News

नए छात्रावास के निर्माण कर आई आई एम को देनी थी छात्रावास, अभी तक मगध विश्वविद्यालय में नही हुवा है छात्रावास का निर्माण*



गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

मगध विश्वविद्यालय द्वारा आई आई एम के निर्माण हेतु दी गई भूखण्ड आज विश्वविद्यालय द्वारा  निर्माण की गई छात्रवासों के खंडित किया जा रहा है। इसको लेकर मगध विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि कुणाल किशोर ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि विगत दिनों  आई आई एम द्वारा की जा रही मगध विश्वविद्यालय के छात्रावास, कर्मचारी आवास, भवन को तोड़कर निर्माण करने के खिलाफ मगध विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना के माध्मय से आंदोलन किया गया था।


जिसमे माननीय कुलपति और स्थानीय प्रशासन के मध्यस्थता में छात्रों को यह आश्वासन दिया गया था कि नए छात्रावास, भवन, स्टेडियम के निर्माण अतिशीघ्र होगी। आई आई एम के निर्माण हेतु जीतनी जमीन दी गई है उस भूमि पर निर्मित भवन, छात्रवासों को तब दी जाएगी जबतक नए छात्रावास और नए भवन का निर्माण नही हो जाते। छात्रों को इन मांगों को बिहार विधानसभा में भी मजबूती के साथ उठाई गई थी। लेकिन इसपर बिहार सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नही लिया गया। जिससे आज मगध विश्वविद्यालय के छात्रों का अध्ययन और अध्यापन करने हेतु भवन और छात्रवासों को खंडित कर दिया जा रहा है। जिससे इस विश्वविद्यालय के छात्रों के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़े उत्पन्न हो सकते है। विगत दिनों छात्रों की जो डिमांड थी उसे बिहार सरकार, विश्वविद्यालय प्रशासन अतिशीघ्र पूर्ण कर।

Post a Comment

Previous Post Next Post