पूर्णियाँ: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की पूर्णिया इकाई द्वारा आज पूर्णिया रेंज के पुलिस महानिदेशक श्री सुरेश चौधरी से मुलाकात कर गुलाबबाग मंडी के व्यवसायियों से संबंधित समस्याओं को रखकर ज्ञापन सौंपा। व्यवसायियों की परेशानियों को विस्तृत चर्चा कर हर एक पहलू से उन्हें अवगत कराया गया।बताते चलें कि गुलाब बाग व्यवसायिक व्यापारिक मंडी जिसका कारोबार 50 से 60 हजार करोड़ का सालाना होता है कारोबारियों को हर संभव नित प्रतिदिन प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा रहती है। ऐसी परिस्थिति में व्यापारी और प्रशासन का आपसी तालमेल होने पर व्यापारियों ने बल दिया।
पुलिस महानिदेशक को व्यापारियों ने यह भी याद दिलाया कि किस तरह करोना कॉल, बाढ़, आपदा और महामारी में गुलाबबाग के व्यवसाई बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं। व्यवसायियों ने एक सुर में गुलाबबाग के मक्का व्यवसाई को जबरन परेशान करने का मामला भी पुलिस महानिदेशक के सामने उठाया। व्यापारियों के सुरक्षित और संरक्षित भविष्य के लिए प्रशासन से हर संभव सहयोग का भरोसा श्री चौधरी ने व्यवसायिक संगठन के प्रतिनिधियों CAIT को दिया।बताते चलें कि बिहार में 6 लाख व्यापारिक संगठनों का समूह कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार वर्मा के पहल पर पूर्णिया इकाई के प्रमंडलीय अध्यक्ष आशुतोष शाह एवं जिला उपाध्यक्ष नवनीत केडिया ने व्यापारियों की समस्याओं को क्रमवार श्री चौधरी के सामने रखा, जिसमें मुख्य रुप से पदाधिकारियों का फोन नहीं उठाना एवं व्यापारियों के साथ सहयोग नहीं करना जैसे मुद्दे को भी बताया गया।
और श्रीमान से आग्रह किया गया कि जल्द ही गुलाब बाग में एक प्रशासन और व्यापारियों के बीच नुक्कड़ संवाद कर व्यापारियों की परेशानियों से अवगत होने का आग्रह भी किया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने की भी बात कही गई। जिसमें व्यापारी और प्रशासन के बीच तालमेल बन सके साथ ही साथ श्री केडिया ने एक ट्रांसपोर्टर की बच्ची जो पिछले 2 महीने से घर से लापता है को जल्द से जल्द बरामद करने के लिए भी श्रीमान से प्रार्थना की। शिष्टमंडल में गुलाब बाग के अनाज व्यवसाई संघ से कन्हैया रस्तोगी एवं संजय बोथरा ने अहम भूमिका निभाई।



Post a Comment