/गया दोपहर 1 बजे शेरघाटी थाने के समीप गुप्ता फैमिली रेस्टोरेंट शेरघाटी से बालश्रम मे लगे 4 बच्चो को धावादल एवं सेंटर डायरेक्ट स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से मुक्त कराया गया सभी बच्चे इस होटल मे प्लेट साफ करने का काम कर रहे थे सभी बच्चो की उम्र 8 से 10 वर्ष के लगभग है कोविड 2nd लहर के बाद लगातार जिले से दलालो द्वारा छोटे छोटे बच्चे को बसो के माध्यम से अन्य प्रदेशों को ले जाने की शिकायत मिल रही थी जिसे लेकर जिलाधिकारी गया द्वारा दिनांक 19.06.2021 के पत्रांक संख्या 366 के माध्यम से सभी प्रखण्ड के पदाधिकारियों एवं थानो को निर्देश दिया गया की बालश्रम की घटना को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाई किया जाय तथा बालश्रम मे लिप्त बच्चो को मुक्त कराया जाय , जिसके तहत संस्था एवं पुलिस की मदद से दिनांक 5 .06.2021 को कुल 17 बच्चे मुक्त कराये गए थे, मानव व्यापार निरोधक इकाई एवं श्रम विभाग गया के संयुक्त सहयोग से धावा दल का गठन कर आज की कारवाई किया गया , जिसमे 3 बच्चे चतरा थाना के एवं 1 बच्चा गुरुआ थाना का है
, बच्चो से बात करने पर पता चला की इनसे सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक होटल मे काम करना पड़ता है और उसके बाद मालिक के घर पर मिठाई बनाने एवं बर्तन साफ करने का काम लिया जाता है और महीने मे 2 हजार रुपए देने की बात किया गया था लेकिन अभी तक कोई पैसा नहीं दिया गया है , सभी मुक्त कराये गए बच्चो का कोविड टेस्ट करा कर बाल कल्याण समिति गया को सौप दिया गया तथा गुप्ता फॅमिली रेस्टोरेन्ट के मालिक विकास कुमार के विरुद्ध शेरघाटी थाने मे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करा कर आगे की कार्यवाही किया जा रहा है आज की करवाही मे श्रम अधीक्षक चन्दन कुमार के साथ श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पंकज कुमार ,प्रदीप कुमार ,संदीप कुमार के साथ सेंटर डायरेक्ट के प्रतिनिधि एवं चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता के साथ पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे


Post a Comment