गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
रेलरक्षा बल पोस्ट गया के अधिकारी व स्टॉफ साथ में सीआईबी गया के स्टाफ के द्वारा रेलवे आरक्षित ईटिकटों से संबंधित अवैध व्यापार के विरुद्ध भूसुंडा बाजार स्थित स्टार मोबाइल हाउस नामक रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाने की दुकान में छापेमारी की गई, दुकान में मौजूद व्यक्ति रंजीत कुमार उम्र 22 वर्ष पिता उमेश प्रसाद साकिन बगोदर थाना फतेहपुर जिला गया,जोकि आईआरसीटीसी के प्राधिकृत एजेंट भी हैं, के दुकान में रखे लैपटॉप की जांच करने पर उक्त लैपटॉप में 04 आईआरसीटीसी व्यक्तिगत यूजर आईडी बरामद हुए, जिनकी जांच करने पर उनमें 03अदद भविष्य के यात्रा हेतु रेलवे आरक्षित ई टिकट जिनका मूल्य 4177/- रुपए पाया गया, साथ ही यात्रा किए जा चुके अन्य ई टिकट भी पाए गए, उक्त व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत user-id के माध्यम से रेलवे आरक्षित ईटिकट बनाने तथा उसका अवैध व्यापार करने का अपराध स्वीकार करने पर उनके कब्जे से बरामद रेलवे ई टिकट तथा उसे बनाने में उपयोग किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों को जप्त किया गया तथा उन्हें अपराध बताते हुए गिरफ्तार किया गया व उनके विरुद्ध रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया में अपराध संख्या 411/21 दिनांक 1.7.21 अंतर्गत धारा 143 रेल अधिनियम कायम किया गया तथा जांच का भार उप निरीक्षक/जावेद इकबाल रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया को प्रदान किया गया।
Post a Comment