Top News

पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योग शिविर का हुआ आयोजन

Araria news
भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
भरगामा। रेणु साहित्य मंच परिसर स्थित परिमल कला निकेतन में सोमवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में योग शिविर समारोह का आयोजन किया गया। योग शिविर समारोह में उपस्थित लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से योग दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पतंजलि योग पीठ प्रखंड अध्यक्ष प्रो सुरेश यादव ने की
योग प्रशिक्षक- दिव्य ज्योति ने योग के विभिन्न आयामों का सूक्ष्म  तरीका अपनाने का उपस्थित लोगों को अभ्यास कराया।प्रशिक्षक ने योग के महत्व बतलाते हुए कहा कि योग का  नियमित अभ्यास करने से  आत्मविश्वास के अलावे सेहत और इच्छाशक्ति मजबूत होती है। रेणु साहित्य मंच अध्यक्ष अजय अकेला ने कहा कि योग सूत्र के जनक महर्षि पतंजलि ने 5 हजार वर्षों से ज्यादा समय से योग के सूत्र और आयुर्वेद दवा की शुरुआत की थी। योग गुरु बाबा रामदेव ने योग का विस्तार कर घर- घर पहुंचा दिया। पतंजलि योगपीठ जिला अध्यक्ष प्रो कमल नारायण यादव ने गांव -गांव घूम कर योग का अद्भुत अलख जगाया
ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 175 देशों ने योग को स्वीकृति प्रदान की थी। योग् साधक अधिवक्ता भूपनारायण मेहता ने कहा कि वज्रासन, भुजंगासन, मंडूकासन, प्राणायाम और कपालभाति खास तौर से कारगर है। मौके पर शशिकांत मिश्र, पूर्व जिला पार्षद सत्य नारायण यादव, गया नंद सिंह, महेंद्र मंडल, सदानंद मेहता, नागेश्वर कमल, ब्रह्मदेव यादव, पृथ्वी चंद्र मंडल,सदानंद दास, योगानंद दास के अलावे बासुदेव ठाकुर, विद्यानंद यादव, सुमन ठाकुर ,निरंजन यादव, रामचंद्र मेहता आदि लोगों ने योग शिविर में भाग लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post