Top News

बिना हेलमेट वाले बाइक सवार से वसूला गया जुर्माना

Araria news
भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट
भरगामा: थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई पर सुकेला मोड़ के समीप सोमवार को आईजी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। रोड पर बिना हेलमेट और कागजात के चलने वाले मोटर साइकिल चालक से चलान की राशि वसूली गई। चलान की राशि नहीं देने वाले वाहन को जप्त कर थाना में लाया गया।पुलिस द्वारा जांच की कार्रवाई से रोड पर सन्नाटा पसर गया
जानकारी अनुसार हाल के दिनों में क्षेत्र में हुई लूट की घटना के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर दो पहिया वाहन जांच अभियान के लिए पुलिस पदाधिकारी रोड पर उतर कर वाहन के कागजात एवं डिक्की आदि का जांच किया। बिना हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के साथ चलने वाले वाहन चालक से चलान की राशि वसूली गई चलान की राशि नहीं देने वाले वाहन को जप्त कर थाना लाया गया। 
वाहन जांच अभियान में पुअनि दीना नाथ प्रसाद, विनोद कुमार, मो शबनम, कमलेश कुमार सिंह, फाहिम उद्दीन, संजय कुमार सहित पुलिस बल शामिल थी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post