कदवा से कुमार प्रभात सिंह भारद्वाज की रिपोर्ट
कदवा प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ प्रखंड कर्मी, अंचल कर्मी, व मनरेगा के पदाधिकारी गणों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के खाद्य पूर्ति पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी में कोताही बरतने वाले कर्मियो व पदाधिकारी गणों को जमकर फटकार लगाई गई ।अनुमंडल पदाधिकारी पवन कुमार मंडल ने आठ दिन के अंदर अंदर बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जीआर की सूची को सत्यापन करने का निर्देश दिया बताते चलें कि वर्ष 2017 में 97836 लाभुकों का नाम जी आर की सूची में शामिल था। जिसमें 4000 लाभुकों का डाटा में कुछ कमी होने के कारण उन लाभुकों का जी आर का लाभ नहीं मिल पाया था । अब तक सूची सत्यापन के क्रम में अब तक मात्र 71 हजार लाभुकों को ही सत्यापन हो पाया है। वही बैठक में विद्यालय में एम डी एम का चावल दिए जाने पर पदाधिकारी ने पूरा बल दिया। तेतलिया पंचायत में कब्रिस्तान का मिट्टी काटे जाने का मामला गरमाया रहा। सत्यापन में जमीन सरकारी सरक होने का बताया गया ।
Post a Comment