गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ह्यूमन वैल्यू' संस्था के प्रयास से कोविड-19 रिलीफसेवा सेवा कार्यक्रम पूरे देश में बड़े ही सफलतापूर्वक चल रहा है। करोना संक्रमण के तीसरे दौर को मद्दे नजर रखते हुए, प्रखंड स्तर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए संस्था के सहयोग से प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जा रही है इसके अंतर्गत आज डुमरिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किया गया ताकि दूरदराज के क्षेत्रों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके
संस्था की IAHV Wing की ओर से इस करोना काल में जिला स्तर के 'अनुमंडलीय अस्पतालों' को भी ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स उपलब्ध कराये जा रहे हैं। अब तक संस्था की ओर से गया, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, भागलपुर, बेतिया , समस्तीपुर, बेगूसराए, मुरलीगंज, गोपालगंज के 'अनुमंडलीय अस्पतालों' को 60 ( साठ ) से भी अधिक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर्स, 250 से भी अधिक ऑक्सीमीटर तथा मास्क एवं सैनिटाईजर उपलब्ध कराये जा चुके हैं करोना ग्रसित लोगों को शहरों तथा गाँवों में भोजन, दवाई, राशन, ऑक्सीजन आदि की नि:शुल्क सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही संस्था की तरफ से वर्चुअल प्राणायाम और ध्यान का भी शिविर लगातार चलाया जा रहा है।
Post a Comment