Top News

मीसाबंदी दिलीप दीपक सकलदीप राजपाल हुए सम्मानित

Purnia news
पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रवक्ता एवं मीसाबंदी दिलीप कुमार दीपक एवं सकलदीप राजपाल को जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनंत भारती एवं मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता बुद्धिजीवी पत्रकार साहित्यकार उपस्थित थे
इस अवसर पर उपस्थित जिला भाजपा प्रवक्ता ने आपातकाल के समय हुए पुलिस जुल्म की विस्तृत चर्चा की तथा बताया की मीसा बंदियों में मेरे सकलदीप राजपाल के अलावे धनेश जेठानी राजीव राय, ज्ञानंद राय, बाल गोपाल प्रसाद, नरेंद्र चौधरी बालेश्वर प्रसाद बर्मा एवं सुमतलाल शाह भी भागलपुर सेंट्रल जेल में बंदी बनाए गए थे इसके अलावा डी आई आर ने प्रोफ़ेसर बृजेंद्र सारण प्रोफ़ेसर केबी सहाय प्रोफेसर अरुण कुमार प्रोफ़ेसर जेसी झा हीरानंद जेठानी इत्यादि गिरफ्तार हुए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post