पूर्णिया: छात्र राजद के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह उर्फ बंटी के नेतृत्व में बिहार में STET और CTET के अभ्यर्थियों के साथ हुए भेदभाव तथा मेधासुची घोटाला को लेकर छात्र राजद पूर्णिया के द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम से गिरजा चौक तक आक्रोश मार्च निकालकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया
मौके पर मुख्य रूप से छात्र राजद के पूर्णिया प्रमंडल अध्यक्ष अभिजीत कुमार उर्फ अंकित यादव ने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी सरकार के जो शिक्षा मंत्री हैं बराबर छात्रों के रिजल्ट और उनके कैरियर के साथ खिलवाड़ करते हैं। जिस तरह से करोना काल में लगातार छात्रों का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है इससे साफ जाहिर होता है या सरकार छात्र विरोधी सरकार है
पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र राजद नेता अंकुर यादव, ध्रुव यादव, पीयूष पुजारा, अमरदीप सिंह, अश्मित यादव और ढेर सारे छात्र नेता उपस्थित थे।
Post a Comment