Top News

योग दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का हो रहा है आयोजन

पुर्णिया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नि: शुल्क ऑनलाइन योग प्रतियोगिता 15-21जून आयोजित की गई है। जिसमे 25 जून को विजेता को पुरस्कार दिए जाएंगे।कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी में स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग बहुत ही फायदेमंद दिखा है। और शारीरिक स्वस्थ जीवन शैली के लिए अब और भी योग अहम भूमिका निभा रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित नि: शुल्क ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 12 सालों तक के आयोजन के दौरान बहुत सारे बुजुर्ग माता-पिता एवं युवाओं ने सभी आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने का अनुरोध किया था। जिसके आलोक में बुजुर्ग माता-पिता एवं युवाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु सर्वसम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया। ओपन टू ऑल महिलाओं एवं पुरुषों एवं बुजुर्ग माता-पिता के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है।
योग के पांच विधा होंगे, जिसमे भुजंगासन, कपालभाती, ताड़ासन, मटूकसन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम आदि शामिल है।
योग प्रशिक्षका श्रीमती स्वाति वैशंयत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के किसी भी कोने के व्यक्ति भाग ले सकते हैं। प्रत्येक विधाओं का अलग-अलग विडियो क्लिप अधिकतम 20 सेकंड का देना है। विडियो क्लिप आयोजक सह खेल हरिओम झा प्रशिक्षक वाटशप मोबाईल नम्बर :- 9934468640 और ईमेल  :-hariomsports8@gmail.com पर भेज सकते है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित नि: शुल्क ऑनलाइन योग प्रतियोगिता के निर्णायकमंडल में श्रीमती स्वाति वैशंयत्री योग प्रशिक्षका, मो नैय्यर अली खेल प्रशिक्षक, मो मंजर मोहशिन खेल प्रशिक्षक, श्री सुधांशु शेखर प्रसाद पिंटू खेल प्रशिक्षक, श्री शशांक शेखर सिंह गुड्डू खेल प्रशिक्षक, श्री उदय कांत ठाकुर खेल प्रशिक्षक आदि शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post