गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर कोविड प्रोटोकोल का पालन करते हुए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 51 सदस्यों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा ने भगत सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। और सभी रक्तदानियों का स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही साथ कोरोना का वैक्सीन लेने के लिए निवेदन की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर रीषी मुनी ,जिलाध्यक्ष शुभम आनंद एवं महानगर अध्यक्ष विजय कंधवे के साथ-साथ सैकड़ों सदस्य मौजूद रहें। धन्यवाद ज्ञापन ब्रिगेड के ने दिया।
Post a Comment