Purnia news
पूर्णियाँ: विश्व की कुल भूमि में मात्र 2 प्रतिशत की भागीदारी रखने वाला भारत विश्व के 17 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है। ये बाते जनसंख्या समाधान फॉउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उत्तर बिहार, जनसंख्या समाधान फॉउन्डेशन के बेविनार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। श्री चौधरी ने अपने संबोधन में असंतुलित रूप से बेतहाशा बढ़ते जनसंख्या को राष्ट्र के लिए खतरा बताया जैसा कि देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। श्री चौधरी ने अभी हाल में बिहार के पूर्णिया जिले में घटित घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे समुदाय विशेष के लोगो ने दलित बस्ती को आग के हवाले कर दिया दलित भाइयों को मारा-पीटा। इस समस्या के समाधान हेतु श्री चौधरी ने देश मे कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून की माँग की और बेविनार में जुड़े हुए लोगो से घर-घर जाकर कड़े जनसंख्या नियंत्रण कानून के माँग के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की इस बेविनार गूगल मीट में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी कृष्ण मुरारी , उत्तर बिहार के प्रदेश संयोजक अभ्यम लाल , प्रदेश महासचिव जितेंद्र कुमार , महेंद्र झा, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश राय, प्रदेश सह संयोजक राकेश सिन्हा, महिला प्रकोष्ठ संयोजक अनिता कुमारी तथा सभी जिलों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संयोजक -सह संयोजक, महासचिव-सचिव, संयोजक , मीडिया प्रभारी और कार्यकर्ता जुड़े हुए थे। बिविनार संचालन पश्चिम चम्पारण जिले के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन 'हिन्दू' ने किया।
इस मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के उत्तर बिहार प्रदेश संयोजक अभ्यम लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पारितोष भारती, पूर्णिया जिला अध्यक्ष मनोज हार्दिक, महिला विंग के जिलाध्यक्ष मीनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम झा एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के समस्त कार्यकर्ता गूगल मीटिंग में शामिल रहे ।
Post a Comment