Purnia news
पूर्णिया: सरसी थाना पुलिस ने राहगीरों को लूटने वाले 3 अपराधकर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार अपराधियो के नाम मिथिलेश शर्मा उर्फ मिट्ठू शर्मा साकिन -मधुबन थाना- जानकीनगर, हरदेव पासवान एवं बंटी राज दोनों साकिन -बेला चाँद थाना -बनमनखी जिला पूर्णिया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में उपयोग किया गया 2 बाइक भी जब्त किया है
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुमोद कुमार नाम का युवक अपने घर जा रहा था। रास्ते मे सुनसान जगह पर दो बाइक पर सवार 4 अपराधियो ने उससे मोबाइल और 5 भरी चांदी का चैन छीन लिया
इस संबंध में सरसी थाना में मामला दर्ज होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए, अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जिसके बाद लुटे गए मोबाइल के आधार पर अनुसंधान के क्रम में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment