राज्यपाल सचिवालय, बिहार राजभवन पटना के पत्रांक : पी.आर.एन.यू.-05/2018-530/रा.स.(1) दिनांक 26.03.2021 के आलोक में कुलपति प्रो. (डॉ.) राजनाथ यादव ने जीएलएम कॉलेज, बनमनखी के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अनंत प्रसाद गुप्ता को पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के सिंडिकेट सदस्य के रूप में नामित किया है बनमनखी वासी इससे अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है तथा बुद्धिजीवियों में हर्ष का माहौल है। प्रो. गुप्ता ने इसके लिए कुलपति महोदय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ यह ज़िम्मेवारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूँगा।
प्रो. (डॉ.) अनंत प्रसाद गुप्ता बने पीयू के सिंडिकेट सदस्य
CITY HALCHAL NEWS
0
Post a Comment