Top News

बाइक और मैजिक के आमने सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल

रूपौसे विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

थाना क्षेत्र के रूपौली-मोहनपुर निर्माणाधीन मुख्य मार्ग पर मतेली गांव में शुक्रवार की शाम बाइक सवार और मैजिक की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रुपौली रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद  चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया रेफर कर दिया है।मामले के बाबत दुर्घटना स्थल पर मौजूद  ग्रामीणों ने बताया कि घायल तीनों युवक ग्वालपाड़ा गांव की ओर से आ रहे थे कि उसी वक्त मतेली गांव में विपरीत दिशा से आ रही मैजिक  में बाइक सवार युवक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। घायलों में मतैली गांव निवासी टुन टुन कुमार का पुत्र नंदन कुमार बताया जा रहा है ,वही मामले के बाबत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया दो अन्य युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे  थे। जिसमें कटरिया गांव निवासी अजय कुमार और सपाहा गांव के पिंटू कुमार बताया जा रहा हैं, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक परखच्चे उड़ गए हैं ,जबकि तीनों युवकों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही रुपौली थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एएसआई सुजीत कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मैजिक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post