Top News

पंचायत स्तर पर लगेगा मेगा कैम्प शिविर,ग्रामीणों को लगाया जाएगा मुफ्त कोरोना टीका।

गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

बाराचट्टी(गया)बाराचट्टी प्रखंड में कोरोना के टीकाकरण को गति देने के लिए पंचायतों में 2 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार को शिविर का आयोजन कर कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा।बाराचट्टी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि 2 जुलाई को को पंचायत स्तर पर कोरोना का मेगा कैम्प लगाकर साथ ही लोंगो को इसके लिए जागरूक भी किया जाएगा। मेगा कैम्प बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत निम्न पंचायतों  में लगेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी, शिवगंज,धमना में मध्य विद्यालय धमना,बिंदा पंचायत में मध्य विद्यालय बिंदा,बाराडीह में आंगनबाड़ी केंद्र बाराडीह,भदया में उर्दू मध्य विद्यालय भदया,बुमेर में मध्य विद्यालय बुमेर,पददुमचक में मध्य विद्यालय पददुमचक कुल प्रखंड आठ जगहों पर मेगा कैम्प कोरोना टिका का महाशिविर लगाया जाएगा।कोरोना टीकाकरण को लेकर पंचायतों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। टीकाकरण अभियान का मानिटरिंग स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी करेंगे।निर्धारित पंचायतों में समय से टीकाकरण कार्य किया जाएगा। टीकाकरण केंद्रों पर सुबह आठ बजे से लेकर शाम छह बजे तक टीकाकरण किया गया।अभियान के दौरान 18 वर्ष से ऊपर एवं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।  उल्लेखनीय है कि कोरोना की रोकथाम को लेकर अधिक से अधिक ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगाने के उद्देश्य से पंचायतों में शिविर आयोजित किया जा रहा है।आगे  उन्होंने सभी से अपील किया है कि टीकाकरण के लिए 18 से 45 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के नागरिक अपने नजदीकी पंचायत भवनों में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर पहुंच कर कोविड-19 का टीका अवश्य लगवाएं। ताकि प्रखंड में महामारी की रोकथाम की जा सके। उन्होंने लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क का नियमित प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा समय समय पर हैंड वास करने की अपील किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post