पूर्णिया: मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट गरेल पंचायत अधीन संझाघाट वार्ड नं0-07 के पूर्व मुखिया सह जिलापरिषद प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पर मीरगंज थाना में मारपीट का मामला दर्ज होने की बात प्रकाश में आया है । आवेदिका सुशीला देवी के लिखित आवेदन के अनुसार विगत सोमवार को उसके पुत्र मिस्टर कुमार आटा लेने मील पर गया था कि घात लगाए नागेन्द्र सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ स्कूटी रोककर मारपीट करने लगा । जिसकी सूचना पाकर उसके परिजन ने बचाव के लिए पहुंचा तो इतने में आरोपी नागेन्द्र सिंह अपनी दबंगता का परिचय देते हुए एक घण्टा बाद अपने सहयोगियों के साथ घर घुसकर सुशीला देवी एवं उनके पुत्र मिस्टर कुमार, पति लक्ष्मी साह, छोटी पुत्री आरती कुमारी चारों के साथ मारपीट करने लगा । इस दरम्यान मारपीट में दम्पति घायल भी हुए ।
मारपीट करने वालों में पूर्व मुखिया नागेन्द्र सिंह एवं भाग्य नारायण सिंह दोनों पिता स्वर्गीय परमेश्वरी सिंह के अलावा चिन्ता हरण सिंह, चन्दन सिंह शिक्षक पिता भाग्य नारायण सिंह, अमित सिंह उर्फ बाबुल सिंह पिता नागेन्द्र सिंह, रोहित सिंह पिता चिन्ता हरण सिंह सभी संझाघाट निवासी बताए गए । आवेदिका सुशीला देवी ने मारपीट का कारण पूर्व में उनके दियादी जमीन विवाद पर पंचायत न मानने व दबंगता बताया गया वहीं उसके पुत्र मिस्टर ने बताया कि सोशल मीडिया की गलत अफवाह को सुनकर उसके साथ बेवजह बर्चस्व कायम रखने के लिए जबरन मारपीट हुई है । प्रत्यक्षदर्शियों में पप्पू पासवान, राजीव कुमार, सुमन कुमार, नवीन साह, रवि कुमार ने बताया कि आरोपी नागेन्द्र सिंह द्वारा विगत वर्षों से गरीब असहाय पर मारपीट की बात पुरानी है, परन्तु विगत सोमवार को घर घुसकर मारपीट जिस प्रकार महिलाओं के साथ किया गया ऐसे लोगों पर सखत करवाई होनी चाहिए ।
सूचना मिलने पर मीरगंज थाना के एएसआई संजय उरांव ने घटना का जायजा लेते हुए दोषियों पर न्यायिक करवायी का भरोसा दिया । इस मौके पर जिलापार्षद विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह, सरपंच पंचम साह ने घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि पूर्व जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की घिनोनी घटना अत्यंत निंदनीय है । ऐसे लोगों पर कानूनी करवायी होनी चाहिए । इस सम्बंध में मीरगंज थाना अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है, आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर आगे की करवायी की जा रही है ।



Post a Comment