पूर्णिया: सरकार ने अपने काम मे पारदर्शिता लाने के लिए सूचना का अधिकार लाया। जिसके तहत किसी भी योजना की जानकारी आमलोग सूचना के अधिकार के तहत मंगवा सकते है। मगर कहते है न तू डाल डाल तो मैं पात पात। पूर्णिया के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने जब सरकारी अधिकारी से किये गए काम की सूचना माँगी तो बंद लिफाफे में सादा कागज भेज दिया।
मामला श्रीनगर ब्लॉक से जुड़ा हुआ है। के.नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी कला निवासी घोताई लाल यादव ने श्रीनगर के कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप कुमार से जब झुन्नी कला पंचायत के वार्ड 10 में मनरेगा योजना के अंतर्गत हुए कार्य का 5 साल का ब्यौरा मांगा था।
सूचना माँगने वाले घोताई लाल यादब ने बताया कि एक माह होने से पूर्व उनके यहाँ एक बड़े लिफाफे में डाक से सभी कागजात भेज दिया गया। जब लिफाफा खोलकर देखा तो दंग रह गया। लिफाफा के अंदर चार सादा कागज रखकर रजिस्ट्री कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने जो सूचना मांगा था उन्हें नहीं मिला इसलिए वे अब अपील में जाएंगे।
वहीं अधिवक्ता गौतम वर्मा ने बताया कि यह बहुत गंभीर मामला है। इस तरह का कार्य आपराधिक श्रेणी में आता है। वहीं उन्होंने कहा कि माँगी गई सूचना को भेजने से पूर्व उसकी एक प्रति कार्यालय में भी रखी जाती है। लिफाफा में सादा कागज भेजना सिर्फ परेशान करना है। आवेदक ने उप विकास आयुक्त से अपील के तहत सूचना मांगा है। अब कार्यक्रम पदाधिकारी को इसका जवाब देना होगा।
Post a Comment