Top News

पंचायत चुनाव को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की बात चित

Araria news
अररिया: पंचायत आम निर्वाचन 2021 की तैयारी को लेकर राज निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अररिया जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सहीत सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म से जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण जुड़े थे
बैठक में पंचायत आम निर्वाचन 2021 M2 EVM से कराए जाने, ईवीएम प्रबंधन योजना, नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार द्वारा अधिसूचित नवगठित/उत्क्रमित/सीमा विस्तारित/ नगरपालिका के फलस्वरुप उत्पन्न स्थिति के संबंध में - मतदाता सूची एवं मतदान केंद्र संशोधन, आयोग की वेबसाइट पर पंचायत के विभिन्न पदों के आरक्षण स्थिति अपलोड कराने के संबंध में, मतदान कर्मी सुरक्षा एवं मतदान सामग्री की तैयारी सहित चुनाव संबंधी अन्य तैयारियों को लेकर, गहन विचार विमर्श किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post