Top News

आरपीएफ बारसोई के द्वारा महिला यात्रियों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

Katihar news
बारसोई से मनोरंजन शाह की रिपोर्ट
बुधवार को बारसोई रैलवे जंक्शन परिसर और  प्लेटफॉर्म नंबर 01 और02  से गुजरने वाली ट्रेनों में महिला यात्रियों को लेकर मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश परआरपीएफ पोस्ट बारसोई उपनिरीक्षक शोएब आलम खान और एएसआई जावेद असलम खान के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध आसम स्पेशल ट्रेन 05909, राधिकापुर से हावड़ा जाने वाली कुलिक स्पेशल ट्रेन 03052 और मालदा से सिलीगुड़ी जाने वाली डेमू स्पेशल ट्रेन 07519 मे महिला बोगी के अलावा महिला प्रतीक्षालय और यात्री विश्रामालय में भी महिला यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया आरपीएफ पोस्ट  टीम ने रेल यात्रियों खासकर महिला रेल यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर 139 नंबर डायल करने की सलाह दी। इसके अलावा स्टेशन पर यात्री सुरक्षा, यात्रियों से संबंधित अपराध, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण एवं नशाखुरानों के बावत जागरूकता अभियान चलाया गया। पुरुष यात्रियों को महिला बोगी और सामान्य को दिव्यांग बोगी में सफर नहीं करने, ट्रेन में अथवा रेलवे स्टेशन पर सामान छूटने, रेल यात्रा के दौरान चिकित्सकीय सहायता की जरूरत पड़ने सहयात्री के दौरान परेशान अथवा अभद्र व्यवहार करने एवं अपरिचित यात्री द्वारा अनावश्यक रूप से मेल जोल बढ़ाने पर अविलंब 139 नंबर पर डायल करते हुए रेलवे सुरक्षा बल की सहायता प्राप्त करने की अपील की गई। महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली घटनाओं की रोकथाम के बावत जागरूक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post