Top News

78 हजार घरों तक प्रचार रथ से टीकाकरण की जानकारी पहुंचा चुका है आगा खां फाउंडेशन


मुजफ्फरपुर कोविड संक्रमण और उससे उभरी परिस्थितियों के बीच स्वास्थ्य लोगों के लिए बहुत जरुरी हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय की बात हो या कोविड के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की बात हो आगा खां फाउंडेशन हमेशा से मुजफ्फरपुर जिले में तत्पर दिख रहा  है। वहीं कोरोना की  संभावित तीसरी लहर को देखते हुए एकेआरएसपी ने एक्सिस बैंक के सहयोग से माइकिग और वॉल पेंटिंग, मास्क के उपयोग तथा सेनेटाइजेशन का कार्य कर रही है। आगा खां के एरिया मैनेजर सुनिल पांडेय ने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास है कि ब्लॉक के सभी गांवों और कुछ कमजोर परिवारों को राशन और पुश कार्ट दी जा रही है
प्रचार रथ के माध्यम से जागरुकता 
सुनिल पांडेय ने बताया कि टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए 5 ऑटो रिक्शा 4 जून से 18 जून के बीच चलाए गए।  प्रचार रथ को बैनर और पोस्टर, एक माइकिंग सिस्टम और स्थानीय भाषा में पैम्फलेट से सजाया गया था ताकि लोग आसानी से और संबंधित समझ सकें। हमने ब्लॉक में कोविड को कम करने के लिए गीत, स्लोगन, संवेदनशील संवाद के रूप में कई छोटे ऑडियो क्लिप का उपयोग किया  था। प्रचार के इन दिनों में हमने लगभग 78000 घरों को कवर भी किया स्कूल और पंचायतों को किया सेनेटाइज 
एरिया मैनेजर सुनिल पांडेय ने बताया कि हमने ग्राम कीटाणुशोधन अभियान तहत गांव के  स्कूल, आईसीडीएस केंद्र, पंचायत जैसे सबसे उपयोगी स्थान को सेनेटाइज किया है। हमने ग्रामीणो के सामान्य उपयोग मे आने वाले भवन,ग्राम चबूतरा, कॉमन हैंडपंप हैंडल और प्लेटफॉर्म, मिनी ड्रिंकिंग यूनिट को सेनेटाइज किया है। फाउंडेशन के तरफ से 20 लोगों की एक टीम है। जो गांवों में सेनेटाइजेशन का कार्य कर रही है। हमारे सहकर्मी अपने कार्यो के दौरान कोविड के मानकों का पालन करते हैं। हमने मिथिला पेंटिंग के माध्यम से सचित्र पुताई और दीवार लेखन- पेंटिंग और दिवाल लेखन के माध्यम से लोगों को कोरोना और टीकाकरण पर जागरुक किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post