Top News

एक जुलाई को 63 केंद्रों पर विशेष टीकाकरण अभियान

शिवहर एक जुलाई को पूरे शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा।  विशेष अभियान के तहत 18 प्लस से ऊपर के  लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद क्षेत्र में 63 केंद्रों का चयन कर लिया गया है। वहीं नगर परिषद शिवहर वार्ड नंबर 5 में विशेष अभियान के तहत डोर टू डोर जाकर  18 प्लस के लोगों को कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। इसके नगर परिषद अध्यक्ष अंशुमान नंदन सिंह की अध्यक्षता में कोरोना टीकाकरण से संबंधित विशेष बैठक नगर परिषद के सभा भवन में आयोजित की गई। टीकाकरण से संबंधित सभी निर्णय सर्वसम्मति से बैठक में लिया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर युगल किशोर प्रसाद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, वार्ड पार्षद एवं जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे
जागरूकता फैलाई जाएगी
कोरोना टीका करण से संबंधित प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के लिए सभी 15 वार्डों के साथ-साथ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी जगहों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके लिए बैठक में निर्णय लिया गया। वहीं सभी जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं कर्मियों द्वारा भी जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करें, टीका लगवा लें
अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ने कहा कोविड-19 का टीका लेकर ही लोग कोरोना से सुरक्षित हो सकते हैं। कोविड-19 में वैक्सीन ही जान बचा सकता है। उन्होंने कहा कि  कुछ लोग जागरूकता की कमी के कारण टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। जो लोग अफवाह में टीका नहीं ले रहे हैं स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। कोरोना से मुक्त होने के लिए कोरोना टीका अनिवार्य है। कोरोना से बचाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीन देने का अभियान चलाया जा रहा। टीका एक्सप्रेस भी चलाया जा रहा। मेरी अपील है कि सभी लोग वैक्सीन लगवा लें
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन
एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post