Top News

5 अनाथ बच्चों एवं उनके परिजन से मिले समाजसेवी दीपक कुमार

Nalanda news
हरनौत प्रखंड के पचौरा पंचायत स्थित मुबारकपुर  ग्राम निवासी अरुण ठाकुर का  निधन के बाद उनके 5 बच्चे  पूरी तरह अनाथ हो गए । दुःख का पहाड़  5 बच्चो पर  उस समय गिर पड़ा जब पिता के निधन के बाद माता का भी निधन 3 वर्ष के बाद अप्रैल 2021 में हो गया। माता- पिता खो चुके बच्चो से मिलने  और उन्हें हर संभव सहयोग करने के ख्याल से सद्भावना मंच (भारत) के संस्थापक दीपक कुमार अपने तीन सदस्यीय टीम के साथ  मुबारकपुर ग्राम पहुंचे ।
समाजसेवी दीपक कुमार एवं  टीम  अनाथ बच्चों  एवं उनके परिवार  से मिलकर  अबतक हुए कार्यों की  पूरी जानकारी ली ।इस क्रम में पाया गया कि 5 बच्चो का भविष्य पूरी तरह अधर में है । बच्चो के चाचा और चाची अभी देखभाल कर रही है ,लेकिन घोर गरीबी के कारण वो कब तक साथ दे पाएंगे उनके भी बच्चे है 
उनके हालत को देखते हुए 
राज्य खाद्य आयोग के  अध्यक्ष विद्यानंद विकल से समाजसेवी दीपक ने  फोन पर  राशन सबंधी मांग किया जिसपर उन्होंने कहा कि हर हाल में उन्हें राशन मिलेगा  ।वहीं 
पचौरा पंचायत के मुखिया रामप्रवेश पासवान से मुलाकात कर उनसे हर संभव सहयोग करने का आग्रह किया ।इस मामले को लेकर बच्चो की उज्ज्जवल भविष्य एवम् उचित  सहायता हेतु  समाजसेवी दीपक कुमार  बिहार के मुख्यमंत्री  सहित जिले के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पूरी वास्तविक स्थिति के बारे में अवगत कराएंगे।ताकि बच्चो की उचित देखभाल  ,राशन ,शिक्षा ,एवम् अन्य जरुरते पूरी हो सके ।
उनके टीम में  शामिल  युवा लेखक  रविरंजन कुमार ने कहा कि  पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए सभी लोगो को आगे आना चाहिए ।मौके पर शिपु कुमार ,रोहित कुमार आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post