गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
उपनिरीक्षक जावेद इकबाल रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया साथ में प्रधान आरक्षी अनिल कुमार सिंह एवं टीओपीबी टास्क टीम रेल सुरक्षा बल पोस्ट गया व जीआरपी गया के टीम के द्वारा गया रेलवे स्टेशन के मध्य ओवर ब्रिज पर दो लड़कों को तेजी से एक काले बैग के साथ बाहर निकलते हुए देखा गया, उक्त दोनों लड़कों के ऊपर संदेह होने पर उक्त दोनों को गया रेलवे स्टेशन के पोर्टिको में घेर कर पकड़ा गया तथा भागने का कारण पूछने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम (1) रवि डोम उम्र 25 वर्ष पिता स्वर्गीय रविंद्र डोम, साकिन गोल बिगहा,डोम टोली पुलिस लाइन वार्ड नंबर 34 थाना रामपुर जिला गया बताया
तथा(2) लल्लन डोम उम्र 26 वर्ष पिता राजेश डोम साकिन गोल बीघा,डोम टोली थाना रामपुर वार्ड नंबर 34 जिला गया, पहले लड़के के पास से बरामद काले बैग जिस पर T 90 छपा हुआ था कि तलाशी लेने पर उसमें पहने हुए कपड़े बरामद हुए तथा उसके पैकेट से 2 अदद जिओ कंपनी का बिना सिम के मोबाइल तथा दूसरे लड़के की तलाशी लेने पर उसके भी पास से दो अदद कीपैड का जियो एवं आईटेल कंपनी का मोबाइल, बिना सिम का बरामद हुआ, उक्त दोनों से मोबाइल एवं बैग के संबंध में पूछने पर दोनों ने बताया कि उक्त बैग व सभी मोबाइल फोन कुछ समय पहले मुगलसराय से आने वाली गाड़ी में सोते हुए यात्रियों के पास से चुराया है तथा मोबाइल का सिम निकाल कर फेंक दिया है दोनों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उनके कब्जे से बरामद उक्त सभी सामानों को जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस थाना द्वारा कब्जे में लिया गया जहां उनके विरुद्ध अपराध संख्या 99/21 दिनांक 14.06.21 अंतर्गत धारा 414 भारतीय दंड संहिता कायम किया गया। चोरीत सामानों का अनुमानित मूल्य ₹10000 पाया गया।
Post a Comment