Top News

रमेश चंद्र मिश्रा की 75वीं जयंती पर रक्तदान शिविर, 89 यूनिट रक्त संग्रहित

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

विद्या विहार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा की 75वीं जयंती पर 23 नवंबर को विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), मरंगा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। संस्थान की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित शिविर में कुल 89 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

जीएमसीएच पूर्णिया, युवा ब्लड सेंटर और अहम अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं में वीवीआईटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गिरिंद्र नाथ झा, डॉ. अनिकेत मानस, ब्रजेश चंद्र मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।रक्त संग्रह की जिम्मेदारी नोडल पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने निभाई। युवा ब्लड सेंटर और अहम अस्पताल की टीम ने भी सहयोग किया। शिविर में एचडीएफसी बैंक के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय रमेश चंद्र मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। शिविर का संचालन एवं समन्वय एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल कुमार ने किया। छात्र कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियांशु भगत, खुशी सिंह और एनएसएस स्वयंसेवकों ने रक्तदाताओं के पंजीकरण, मार्गदर्शन एवं शिविर की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग दिया।इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव सौरभ कुमार, उप प्राचार्य अभिषेक प्रसून, सहायक कुलसचिव गौरव कुमार, परिसर प्रबंधक शरद चंद्र पांडेय सहित शिक्षक, कर्मचारी और संस्थान के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post