मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में बचत की जा सकती है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को देकर आर्थिक लाभ भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने वार्ड पार्षदों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सब्सिडी का लाभ दिलाने की अपील की।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने योजना, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, सब्सिडी एवं सोलर पैनल लगाने की तकनीकी जानकारी दी। मौके पर उप मुख्य पार्षद, विभागीय पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Post a Comment