Top News

आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष टीकाकरण शिविर


कोढ़ा प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए।

एएनएम कंचन एवं शांति ने बताया कि समय पर टीकाकरण से बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, टिटनेस एवं काली खांसी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक टीके एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

फुलवरिया पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 51 पर सभी लाभुकों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। मौके पर सेविका इंदू, आशा रंजू सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post