Top News

स्मैक तस्करी का खुलासा, 65 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक धराया


कोचाधामन थाना पुलिस ने बगलबाड़ी पुल के समीप छापेमारी कर 65 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 23,670 रुपये नकद और वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बगलबाड़ी पुल के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी की फिराक में है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इस मामले में कोचाधामन थाना कांड संख्या 583/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post