Top News

कोचाधामन में टोटो से 16 लीटर देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार


शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोचाधामन थाना पुलिस ने मंगलवार को धनपुरा पिकेट के समीप टोटो से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। मौके से टोटो चालक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान टोटो की तलाशी ली गई। इस दौरान उसमें छिपाकर रखी गई 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार चालक की पहचान राजकुमार हरिजन, पिता लाल बाबू हरिजन, निवासी बड़ीजान, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post