Top News

अगलगी से प्रभावित दो परिवारों को मिले 12-12 हजार रुपये के चेक


पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने मंगलवार को आगलगी से प्रभावित दो परिवारों को आपदा राहत कोष से 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

लाभार्थियों में नौकट्टा निवासी सहरा खातून और भोटाथाना निवासी असगरी बेगम शामिल हैं। कुछ दिन पूर्व हुई अगलगी की घटना में दोनों परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे।

घटना के बाद राजस्व कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और जांच रिपोर्ट अंचल कार्यालय को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर दोनों परिवारों के लिए मुआवजे की राशि स्वीकृत की गई।

अंचल अधिकारी मोहित राज ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत दोनों पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई गई है। चेक मिलने पर लाभार्थियों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post