Top News

47 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार


 वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रौटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पन्दरपुर गांव में छापेमारी कर 47 लीटर 385 ग्राम अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के रौटा गांव निवासी इस्तियाक उर्फ डबला (29), पिता नौसाद के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी की पहचान पन्दरपुर गांव निवासी जसीम, पिता मो. मोफिज आलम के रूप में की गई है।

इस मामले में रौटा थाना में कांड संख्या 236/26, दिनांक 09 नवंबर 2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने और शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

छापेमारी दल में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव, पुलिस अवर निरीक्षक जवाहर मंडल, संजीत कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post