Top News

आग लगने से 1.70 लाख की संपत्ति राख

रौटा थाना क्षेत्र की मलोपाड़ा पंचायत के हरना गांव में 20 नवंबर को बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो परिवारों का जलावन घर, अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 1.70 लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। अगलगी में प्रवीण का 500 किलो और अजमेरी खातून का करीब 1200 किलो धान जल गया। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दोनों पीड़ितों ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजे की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post