Top News

ई-कचरे के सुरक्षित निपटान के प्रति बच्चों को किया जागरूक


कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय खेरिया में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को ई-कचरे से होने वाले नुकसान, उसके सुरक्षित निपटान और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि मोबाइल फोन, बैटरी, चार्जर, खराब कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे में नहीं फेंकना चाहिए। इनके सुरक्षित निपटान के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनाना जरूरी है। बच्चों को अपने घर और आसपास के लोगों को भी ई-कचरे के सही प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर आदर्श मध्य विद्यालय खेरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नाजीम के साथ राजू कुमार, मुजम्मिल हक, विपुल, शिल्या, रीना और दिलीप कुमार मौजूद रहे। वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका स्वर्णलता कुमारी के साथ राहुल कुमार, अरविंद कुमार, शुभम कुमार, राजेश, फूल कुमारी, प्रिया दास, सरस्वती कुमारी और जूली कुमारी ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण स्वच्छ रखने और ई-कचरे का जिम्मेदारीपूर्वक प्रबंधन करने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post