कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि।
कोढ़ा सिटी हलचल न्यूज़
कटिहार : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पतंजलि योग परिवार के तत्वावधान में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, कोढ़ा के ऐतिहासिक प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, योग प्रशिक्षकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प लिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोढ़ा विधानसभा की विधायक कविता देवी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि "करें योग, रहें निरोग" केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है।कटिहार जिला परिषद अध्यक्षा रश्मि सिंह ने कहा कि योग व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा देता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामनाथ पाण्डेय, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, सुमित सिंह, प्रीति यादव, उपाध्यक्ष माला देवी, अखिलेश मेहता, देवेन्द्र सिंह, राजकिशोर सिंह, रमेश पोद्दार सहित पतंजलि योग परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए "सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः" का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Post a Comment