Top News

न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती


न्यायालय के आदेश पर बहादुरगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुलाली गांव में एक आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष दिलशाद खान की मौजूदगी में पुलिस बल ने आरोपी के घर पहुंचकर दरवाजे, खिड़कियां समेत अन्य सामान जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा।

थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि दुलाली गांव निवासी अनवरी बेगम (पिता स्व. खसेबुर) के विरुद्ध बहादुरगंज थाना कांड संख्या 135/2015 दर्ज है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद आरोपी लगातार सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रही थी। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने परिजनों को आरोपी को शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कराने का निर्देश भी दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post